Maharashtra Elections 2024 : महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए आज मतदान हो रहा है। इस चुनाव में जहां सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) को सत्ता में शानदार वापसी की उम्मीद है। महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीट पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे समाप्त होगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
अहमदनगर में 18.24 फीसदी, अकोला में 16.35 फीसदी, अमरावती में 17.45 फीसदी, औरंगाबाद में 18.98 फीसदी, बीड़ में 17.41 फीसदी, बुल्ढ़ाणा में 19.44 फीसदी, चंद्रपुर में 21.50 फीसदी, धुले में 20.11 फीसदी, गढ़चिरौली में 30 फीसदी, गोंदिया में 23.32 फीसदी, हिंगोली में 19.20 फीसदी, जलगांव में 15.62 फीसदी, कोल्हापुर में 20.59 फीसदी, लातूर में 18.55 फीसदी, मुंबई सिटी में 15.78 फीसदी, मुंबई उपनगरीय में 17.99 फीसदी, नागपुर में 18.90 फीसदी, नांदेड़ में 13.67 फीसदी, नाशिक में 18.71 फीसदी, उस्मानाबाद में 17.07 फीसदी, पालघर में 19.40 फीसदी, परभिणी में 18.49 फीसदी, पुणे में 15.64 फीसदी, रायगढ़ में 20.40 फीसदी, सांगली में 18.55 फीसदी, सातारा में 18.72 फीसदी, सिंधुदुर्ग में 20.91 फीसदी, सोलापुर में 15.64 फीसदी, ठाणे में 16.63 फीसदी, वर्धा में 18.86 फीसदी, वाशिम में 16.22 फीसदी और यवतमाल में 19.38 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।