April 19, 2024

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी, PM मोदी ने युवाओं से की खास अपील


Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है. 102 सीटों पर कुल 1625 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. पांच साल पहले इन सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी का पलड़ा भारी था और कांग्रेस काफी पिछड़ गई थी. इस बार के बदले हुए सियासी समीकरण में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है.

102 सीटों पर 1625 उम्मीदवार मैदान में

बता दें कि पहले फेज की जिन 102 सीटों पर 1625 उम्मीदवार मैदान में हैं, उसमें 134 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं तो 1491 पुरुष कैंडिडेट हैं. बसपा के 86, बीजेपी के 77, कांग्रेस के 56, AIADMK के 36, DMK के 22, टीएमसी के 5, आरजेडी के 4, सपा के सात, आरएलडी के 1, एलजेपी (आर) के एक और जीतन राम मांझी की पार्टी HAM से एक उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.

नागपुर से RSS चीफ मोहन भागवत ने अपना वोट डाला है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले चरण में जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है वहां के युवाओं से बढ़ चढ़कर वोट डालने की अपील की है. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है. पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में विधानसभा चुनाव भी हो रहा है.

इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और भूपेन्द्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई, और द्रमुक की कनिमोई शामिल हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हो चुका है शाम छह बजे तक चलेगा. आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है. इन मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

छतीसगढ़ के बस्तर में आज लोकसभा चुनाव के प्रथम में मतदान है. जिसको लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. मतदान के समय से पहली ही मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाताओं की भीड़ दिखाई दे रही है. महिला, पुरुष और युवा मतदान करने के लिए सुबह 5 बजे से ही लंबी कतारें लगाकर खड़े हुए है. 




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch