Maharashtra, Jharkhand Election : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया. चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया. महाराष्ट्र में एक फेज में तो झारखंड में दो चरण में मतदान होंगे. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान होगा।
वहीं, झारखंड में पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर तो दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी. महाराष्ट्र के साथ ही झारखंड चुनाव के नतीजे भी 23 नवंबर को आएंगे. चुनाव आयोग की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया. महाराष्ट्र और झारखंड के साथ ही कुछ वायनाड समेत कई सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान हुआ. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त होने वाला है. तो चलिए जानते हैं महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम।
चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. यहां 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. बता दें कि लोकसभा चुनाव में इस बार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा से टिकट दी गई थी. रायपुर से उन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. उनकी जीत के बाद रायपुर दक्षिण एक मात्र ऐसी सीट है, जहां उपचुनाव होंगे।