November 23, 2024

Wayanad Election : प्रियंका गांधी बड़ी जीत की तरफ, क्या राहुल गांधी की जीत का रिकार्ड तोड़ पाएंगी?


Wayanad Election : केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग है. लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली सीट से सांसद चुने जाने के बाद राहुल गांधी ने वायनाड सीट से इस्तीफा दिया था और उनकी बहन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अब मैदान में उतरा है. प्रियंका के खिलाफ सीपीआई से सत्यन मोकेरी ने ताल ठोक रखी है तो बीजेपी से नव्या हरिदास किस्मत आजमा रही हैं. कांग्रेस के लिए यह सीट सुरक्षित मानी जाती हो, लेकिन लेफ्ट और बीजेपी भी कम नहीं है. ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर लगी है कि प्रियंका गांधी क्या वायनाड में राहुल गांधी की जीत का रिकॉर्ड तोड़ पाती हैं कि नहीं?

राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में सियासी मूड को भांपते हुए यूपी की अमेठी के साथ केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर चुनाव लड़े थे. अमेठी से राहुल गांधी बीजेपी की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे जबकि वायनाड से जीतने में सफल रहे थे. इसी तर्ज पर राहुल गांधी 2024 में वायनाड और रायबरेली सीट से एक साथ चुनाव लड़े थे. राहुल गांधी इस बार दोनों ही सीटों से जीतने में कामयाब रहे, लेकिन बाद में उन्होंने रायबरेली को अपना कर्मभूमि बनाया था और वायनाड सीट छोड़ दी है, जिसके बाद प्रियंका उतरी हैं.

2019 और 2024 में वायनाड में राहुल की जीत

वायनाड में 2019 के चुनाव में राहुल गांधी को 65 फीसदी वोट मिले थे, जब 4 लाख 31 हजार वोटों से वो चुनाव जीते थे. वायनाड सीट पर 10,87,783 वोट पड़े थे, जिसमें राहुल गांधी को 706,367 वोट मिले थे. सीपीआई की पीपी सुनीर को 274,597 वोट मिले थे और बीडीजीएस के तुषार वलापल्ली को 78,816 वोट मिले थे. इस तरह राहुल गांधी 4,31,770 वोटों से जीत दर्ज की थी.

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Results

महाराष्ट्र (288 सीटें) चुनाव के रुझानों में एनडीए को तीन चौथाई यानी बंपर बहुमत मिल गया है. एनडीए रुझानों में 219 सीटों पर और MVA गठबंधन 57 सीटों पर आगे चल रहा है. झारखंड में INDIA गठबंधन को बहुमत मिल गया है. INDIA गठबंधन 49 और एनडीए 31 सीटों पर आगे चल रहा है. महाराष्ट्र में बीजेपी अपने दम पर सबसे ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. इन रुझानों के नतीजों में बदलने के बाद कह सकते हैं कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए सीएम बनेंगे. यूपी की बात करें तो वहां भी बड़ा खेला हो गया है. 9 में से 6 सीटों पर बीजेपी+ आगे चल रहे हैं. समाजवादी पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है. पंजाब की चार में से 3 सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है. वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी आगे चल रही हैं.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch