April 26, 2025

छोड़ेंगे नहीं, ये नया भारत है’, सीएम योगी की पाकिस्तान को खुली चुनौती


लखीमपुर में भाषण देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर किसी ने छेड़ा, तब उसको छोड़ेगा भी नहीं. वहीं सीएम योगी पहलगाम हमल में मारे गए पर्यटकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और इस कायराना हमले की निंदा की.

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं हो सकती, अराजक्ता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती. भारत सरकार की सुरक्षा, सेवा और सुशासन का जो मॉडल है वह विकास पर आधारित है. गरीब कल्याण पर आधारित है और सबकी सुरक्षा पर आधारित है, लेकिन अगर कोई सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस करेगा तो उसके लिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जो जिस भाषा में समझेगा उसे उस भाषा में जवाब देने के लिए आज एक नया भारत तैयार है. पीएम मोदी के नेतृत्व

किसी भी दुश्मन को छोड़ेंगे नहीं : सीएम योगी
उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई देश की सुरक्षा में सेंध लगाएगा तो जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जिस भाषा में समझेगा, उस भाषा में जवाब देने के लिए नया भारत तैयार है। ये नया भारत है, किसी भी दुश्‍मन को छोड़ेंगे नहीं। योगी ने ये भी कहा कि आज विपक्ष पूरी तरह से निराश और हताश है, इसलिए समाज को जाति के आधार पर बांटना चाहता है।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ की कार्रवाई
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला बोला था। आतंकियों ने नाम-धर्म पूछ-पूछकर गालियां मारीं, जिससे 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इसके बाद भारत सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि स्थगित कर दिया और पाकिस्तान के नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान डरा हुआ है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch