October 14, 2024

विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन


रिपोर्ट, अश्विनी श्रीवास्तव 

चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार  को विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया । यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरु प्रकाश शुक्ला ने बताया कि 1992 से कर्मचारीयों की पेंशन,  जीएफ आदि पर संकट है,  वहीं समय से वेतन भी नहीं दिया जा रहा है । 


कई बार संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इन समस्याओं के निराकरण के लिए मांग किया लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रहा है,  विवश होकर सोमवार को सभी कर्मचारियों ने  काली पट्टी बांधकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है, अध्यक्ष  ने  चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो इसके बाद और बड़ा विरोध प्रदर्शन  करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch