Lok Sabha Election 2024 : आज सुबह एमडीएमके को बड़ा झटका लगा है. एमडीएमके सासंद ए गणेशमूर्ति की मौत की खबर से समूचे इलाके में शोक की लहर है. लेकिन आइए हम आपको बताते है कि आखिर कौन है एमडीएमके सासंद ए गणेशमूर्ति, जिनके निधन की खबर के बाद से हर तरफ शोक है और जिन्होंने लोकसभा चुनाव का टिकट ना मिलने पर आत्महत्या की कोशिश की थी.
इरोड लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद ए. गणेशमूर्ति ने 24 मार्च को जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था. हालत बिगड़ी तो परिवार को पता चला. तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन आज सुबह 5 बजे उनकी डेथ हो गई. सांसद गणेशमूर्ति 77 साल के थे.
गणेशमूर्ति की मौत से लोकसभा चुनाव से पहले एमडीएमके को बड़ा झटका लगा है. उनके परिवार वालों का कहना है कि जबसे उनका टिकट कटा था वह परेशान रहने लगे थे. उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि 74 वर्षीय गणेशमूर्ति ने कथित तौर पर एक कीटनाशक का खा लिया था और अब वो आईसीयू में थे।