February 19, 2025

कौन होगा दिल्ली का सीएम? BJP विधायक दल की बैठक में आज होगा फैसला


नई दिल्ली: दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सस्पेंस से आज पर्दा उठने वाला है। भारतीय जनता पार्टी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने वाली है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए सीएम का नाम तय हो जाएगा। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा।

दिल्ली वालों ने प्रधानमंत्री मोदी के वादों पर भरोसा किया और BJP ने 8 फरवरी को इतिहास बना दिया। 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता BJP को सौंपी लेकिन 10 दिन बाद भी BJP मुख्यमंत्री के नाम की जगह उसे चुने जाने की तारीख और समय बता रही है। ऐसे में दिल्ली वालों को इंतजार है कि उनसे प्रधानमंत्री मोदी के जरिए किए गए वादों को दिल्ली में कौन पूरा करेगा, क्योंकि जिसके सर दिल्ली का ताज होगा यकीनन उसके कंदों पर दिल्ली में किए गए बीजेपी के चुनावी वादों को पूरा करने का प्रेशर होगा। आज (19 फरवरी) को BJP विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चुना जाएगा और 20 फरवरी को मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में शपथ लेगा।

दिल्ली के विकास का ब्लू प्रिंट तैयार, लेकिन CM कौन ?
प्रधानमंत्री मोदी बता चुके हैं कि दिल्ली में BJP सरकार सबसे पहले यमुना का पानी स्वच्छ बनाएगी फिर रिवर फ्रंट और ग्रीन कॉरिडोर बनाएगी। वॉटर मेट्रो की संभावना से प्रधानमंत्री मोदी ने इनकार नहीं किया यानी पीएम मोदी के दिमाग में दिल्ली के विकास के ब्लू प्रिंट को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं है। बस अब सवाल उस चेहरे को लेकर बचा है, जो राजधानी में BJP के इन वादों को जमीन पर उतारेगा।

सीएम रेस में ये नाम चल रहे आगे
सूत्रों की मानें तो बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली का सीएम किसको बनाया जाएगा, इसका फैसला कर लिया है। यानी केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली के सीएम का नाम फाइनल कर चुकी है। लेकिन इंतजार दिल्ली की जनता को है। आखिर वो कौन सा चेहरा है, जिसको दिल्ली की कमान सौंपी जाएगी। इन मुख्यमंत्री के दावेदारों में 2 नाम बताए जा रहे हैं।

विजेंद्र गुप्ता
पहला नाम विजेंद्र गुप्ता का सामने आ रहा है, दिल्ली BJP के पूर्व अध्यक्ष और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता भी मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। उनकी पार्टी में लंबी सेवा और अनुभव उन्हें इस पद के लिए एक योग्य उम्मीदवार बनाता है।

रेखा गुप्ता
दूसरा नाम रेखा गुप्ता का है, जो 50 साल की हैं और शालीमार बाग से जीती हैं। दिल्ली बीजेपी की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

प्रवेश वर्मा
वहीं तीसरा नाम 47 साल के प्रवेश वर्मा का है, जो नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को मात देकर जीते हैं। प्रवेश वर्मा 115.65 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं, और उन पर 1 क्रिमिनल केस है।

आशीष सूद
दावेदारों में आशीष सूद का भी नाम चल रहा है। उम्र 58 साल है और जनकपुरी सीट से विधायक हैं। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी हैं और गोवा के प्रभारी है। प्रमुख पंजाबी नेता और संघ के करीबी माने जाते हैं। पांचवा नाम सतीश उपाध्याय का चल रहा है। मालवीय नगर से 62 साल के विधायक दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। सेंसर बोर्ड के सदस्य रहे हैं और नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch