June 25, 2024

देश में पहली बार होगा स्पीकर पद के लिए चुनाव? INDIAऔर NDA आमने-सामने


नई दिल्ली : 18वीं लोकसभा के नए अध्यक्ष पर पद को लेकर नया ट्विस्ट आया है। इस प्रतिष्ठित पद के लिए अब विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर पद पर अपना उम्मीदवार उतारा है। केरल के कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने विपक्ष की तरफ से स्पीकर के पद पर अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। अब उनका मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला से होगा। ओम बिरला ने भी स्पीकर पद के नामांकन भर दिया है। कल लोकसभा स्पीकर के लिए चुनाव होना है। वहीं, आज कांग्रेस ने सरकार पर डिप्टी स्पीकर को लेकर सहयोग नहीं करने का भी आरोप लगाया और इसके थोड़ी देर बाद स्पीकर पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया।

कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगा, उन्होंने सरकार पर डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को देने में आनाकानी करने का आरोप लगाया। बता दें कि भारत के इतिहास में ये पहली बार हो रहा है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष इस पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

स्पीकर की कुर्सी पर नजर आएंगे ओम बिरला?
18वीं लोकसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चेहरा करीब करीब क्लीयर हो गया है। एक बार फिर ओम बिरला स्पीकर की कुर्सी पर नजर आएंगे। राजस्थान के कोटा से लगातार थर्ड टर्म से सांसद हैं। 2019 में पहली बार इन्हें स्पीकर बनाया गया और अब दूसरी बार ये पद संभालेंगे। उनकी सदन में कड़े प्रशासक की छवि रही हैं। वहीं बात करें के. सुरेश की तो वो केरल के मावेलिकारा से सांसद हैं। वह 8वीं बार सांसद चुने गए हैं और लोकसभा सदस्य के तौर सबसे ज्यादा अनुभव रखते हैं।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch