May 03, 2022

हरियाणा की बेटी नेहा सिंह ने पहले प्रयास में मध्य प्रदेश की न्यायिक सेवा परीक्षा में पाई सफलता 

फरीदाबाद में मूलरूप से पलवल के गांव सिहोल की है रहने वाली नेहा के पिता नगर निगम में एक्सईएन हैं 


नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदबाद पलवल के गांव सिहोल की रहने वाली नेहा सिंह (Neha Singh) ने मध्य प्रदेश की न्यायिक सेवा परीक्षा में पहले प्रयास में सफलता हासिल की है। नेहा सिंह फरीदाबाद-पलवल जिले की अकेली प्रतिभागी है जिनका चयन हुआ है। नेहा ने यह सफलता पहले ही प्रयास में हासिल किया है। इनके पिता श्याम सिंह नगर निगम फरीदाबाद में एक्सईएन के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में नेहा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एलएलएम की पढ़ाई कर रही हैं। बेटी की इस सफलता पर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने एक्सईएन को बधाई दी है।

नेहा के पिता एक्सईएन श्याम सिंह ने बताया कि बेटी नेहा सिंह की प्रारंभिक शिक्षा एमवीएन स्कूल अरावली से हुई। वह सभी क्लास में टॉपर रही है। नेशनल लॉ कॉलेज से वर्ष 2019 में एलएलबी की परीक्षा पास की। एक साल न्यायिक सेवा की तैयारी दिल्ली से की। वर्ष 2021 में मध्य प्रदेश की न्यायिक सेवा परीक्षा में शामिल हुई। 26 अप्रैल 2022 को घोषित परिणाम में उनका चयन हो गया। 

नेहा के दादा मास्टर सूरजभान रिटायर्ड अध्यापक हैं। मां भारती सिंह गृहणी हैं। तीन बहन व एक भाई में नेहा तीसरे नंबर की है। वर्तमान में नेहा अपने पिता के साथ सरकारी आवास सेक्टर 16 ए में रहती हैं और एलएलएम की पढ़ाई कर रही हैं।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch