September 29, 2025

अपेक्स छत्तीसगढ़ की आज ए.जी.एम., राजनैतिक और प्रशासनिक हलकों की तीखी नजर


पंकज विश्वकर्मा (समाचार संपादक)
रायपुर/छत्तीसगढ़. छत्तीसगढ़ के अपेक्स बैंक जिसे आधिकारिक तौर पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के नाम से जाना जाता है, छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकिंग के क्षेत्र में सबसे बड़ी और एक प्रमुख संस्था है, जो ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सेवाएं प्रदान करती है और राज्य की आर्थिक समृद्धि में योगदान देती है।

यह भी पढ़े :- गैर बैंकिंग अधिकारी कांडे अपेक्स के प्रबंध संचालक सहित ओ.एस.डी की दोहरी भूमिका में, मनमर्जी से चला रहे छत्तीसगढ़ सरकार का बैंक

 


बैंक का मुख्यालय रायपुर में है और यह कभी अपनी वित्तीय स्थिरता और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के लिए जानी जाती थी। आज स्थिति उलट है। आज अपेक्स भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का अड्डा बन गया है। सहकारी समितियों को धान खरीदी के वक्त टारगेट दे कर वसूली की जाती है। आज अपेक्स बैंक के लिए अति महत्वपूर्ण दिन है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में अपेक्स सहित सहकारी बैंकों में भारी गड़बड़ियां और वित्तीय घोटाले, अपेक्स ने बरमकेला ब्रांच के शाखा प्रबंधक सहित तीन को किया सस्पेंड

आज अपेक्स बैंक की वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting) है। यह बैंक के शेयरधारकों, सहकारी समितियों, ग्राहकों और उसके निदेशक मंडल की एक औपचारिक बैठक है। जो साल में एक बार आयोजित की जाती है, जिसमें बैंक के पिछले प्रदर्शन, भविष्य की योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण व्यावसायिक मामलों पर चर्चा की जायेगी। आज आयोजित ए.जी.एम. के कई महत्वपूर्ण पहलू और प्रश्न है।

यह भी पढ़े :- अपेक्स - बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों का अवैध वसूली का बना अड्डा, गैर बैंकिंग एम.डी अपने हितों को साधने बने धृतराष्ट्र...3

क्या बैंक के उच्चतर प्रबंधन की कार्यशैली और आगामी कार्ययोजना पारदर्शिता, जवाबदेही से परिपूर्ण है ? क्योंकि बैंक की साख और क्रियाकलाप पर वर्तमान में प्रश्न चिन्ह लगा है और फिलहाल बैंक के लोअर मैनेजमेंट, शेयरधारकों, सहकारी समितियों और ग्राहकों के बीच पारदर्शिता और जवाबदेही ही अत्यंत महत्वपूर्ण कदम होगा।

यह भी पढ़े :- गैर बैंकिंग अधिकारी के पास अपेक्स की कमान, गबन-घोटाले के एक आरोपी द्वारा मुख्यालय में दिये शपथपत्र में लिप्त सभी वरिष्ठ अधिकारियों के नाम......2

क्या उच्चतर प्रबंधन पारदर्शिता और जवाबदेही पूर्ण कार्य कर रहा है यह एक यक्ष प्रश्न है? छत्तीसगढ़ के नागरिकों सहित तमाम ग्राहकों, सहकारी समितियों को वर्ष भर में बैंक के कामकाज के बारे में सवाल पूछने और मैनेजमेंट को जवाबदेह ठहराने का यही एक मौका है वार्षिक आम बैठक। इस बैठक में वित्तीय रिपोर्टों की समीक्षा की जायेगी, साथ ही लाभांश को मंजूरी दी जाएगी और बोर्ड के नये सदस्यों का चुनाव भी किया जायेगा।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में करोड़ों के गबन-घोटालें-अफरातफरी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की भी नजर, राज्य सरकार ने नहीं की कार्यवाही तो केन्द्र सरकार उठा सकती है कठोर कदम....

सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि केदार गुप्ता के बतौर प्राधिकृत अधिकारी और चेयरमैन के रूप में यह उनकी पहली एक.जी.एम. है। पूर्ववर्तीयो के इतर केदार गुप्ता ना सिर्फ एक तेज तर्रार नेता हैं बल्कि वो राजधानी के एक धरती पुत्र भी है जो ना सिर्फ कांग्रेस की जोगी सरकार के समय से और पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के खिलाफ ज़मीनी लड़ाई लड़ते आये है। वो ना सिर्फ भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता रहे हैं बल्कि किसानों के दर्द से भी भली भांति परिचित हैं।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक की बरमकेला ब्रांच में करोड़ों की अफरातफरी में मुख्यालय के बड़े अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध, जांच के नाम पर आरोपियों को चार माह बाद गबन के पैसों को जमा करने का आदेश

 वो भाजपा के उन नेताओं में भी शामिल हैं जो सहकारिता के महत्व को भी बखूबी जानते हैं। 2023 में भाजपा की राज्य सरकार किसानों और धान के समर्थन मूल्य की वजह से आज सत्तारुढ़ है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में अपेक्स सहित सहकारी बैंकों में भारी गड़बड़ियां और वित्तीय घोटाले, बरमकेला ब्रांच में हुई करोड़ों की अफरातफरी में आज तक एफआईआर तक दर्ज नहीं- बरमकेला ब्रांच के कर्मचारियों ने सरिया ब्रांच के खातेदारों के निकालें करोड़ों रूपए

राजधानी के राजनैतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि आज केदार गुप्ता के नेतृत्व में बैंक की यह वार्षिक बैठक कुछ बड़े निर्णय ले कर आये।

यह भी पढ़े :- अपेक्स बैंक की बरमकेला ब्रांच में हुई करोड़ों की हेराफेरी से मुख्यालय में मचा हड़कंप, आनन-फानन में चार जांच टीमों का गठन और एफआईआर की तैयारी

  यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में अपेक्स सहित सहकारी बैंकों में भारी गड़बड़ियां और वित्तीय घोटाले, अपेक्स की बरमकेला ब्रांच में हुई करोड़ों की हेराफेरी पर लीपापोती की तैयारी

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में अपेक्स सहित सहकारी बैंकों में भारी गड़बड़ियां और वित्तीय घोटाले, अपेक्स ने बरमकेला ब्रांच के शाखा प्रबंधक सहित तीन को किया सस्पेंड

 

 

 

 



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch