पंकज विश्वकर्मा(समाचार संपादक)
रायपुर/छत्तीसगढ़/नई दिल्ली : विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर न्यूज नेटवर्क और RNN24 डिजिटल न्यूज चैनल की पांच अंकों में प्रसारित अपेक्स बैंक में हुए करोड़ों रुपए के गबन- घोटाले-अफरातफरी की खबर पर केन्द्रित सहकारिता विभाग ने संज्ञान लिया है। केंद्र सरकार में सबसे तेज तर्रार और वर्तमान में सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद सबसे पावरफुल मंत्री अमित शाह का पिछले दिनों छत्तीसगढ़ राज्य का दौरा था।
(फोटो - डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी, लेखाधिकारी विवेक ठाकुर और तात्कालिक शाखा प्रबंधक डी आर बाघमारे)
हालांकि उनका दौरा नक्सल वाद और आंतरिक सुरक्षा मामलों में बतौर केन्द्रीय गृहमंत्री था पंरतु उनके पास सहकारिता विभाग भी है, देश के विभिन्न राज्यों में सहकारिता विभाग में हो रहे आर्थिक अनियमिता और भष्ट्राचार पर भी उनकी पैनी नजर है। शायद इन मामलों में वो व्यक्तिगत रुचि ले रहे हो।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक की बरमकेला ब्रांच में करोड़ों की अफरातफरी में मुख्यालय के बड़े अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध, जांच के नाम पर आरोपियों को चार माह बाद गबन के पैसों को जमा करने का आदेश
(फोटो - डीजीएम और जांच अधिकारी भूपेश चंद्रवंशी)
छत्तीसगढ़ में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप है और ऐसा हो नहीं सकता कि अपेक्स बैंक में करोड़ों रूपए के फर्जीवाड़ों की जानकारी उन्हें ना हो? खैर बस्तर के कद्दावर नेता केदार कश्यप पढ़ें लिखे व्यक्ति हैं वो भविष्य में किसी बड़ी जांच में पूर्व मंत्री कवासी लखमा की तरह ये नहीं बोलेंगे की मैं अनपढ़ व्यक्ति हूं मुझे इन घोटालों की जानकारी नहीं है, सचिव जिसमें बोलता था मैं हस्ताक्षर कर देता था ?
रायपुर न्यूज नेटवर्क ने 10 नवंबर को सबसे पहले इस पूरे मामले को उजागर कर दिया था। वर्तमान में घटनाक्रम 4-5 नवंबर को बरमकेला ब्रांच में दो प्रमुख बैंक अधिकारी शाखा प्रबंधक डी आर बाघमारे और लेखाधिकारी मीनाक्षी मांझी के अवकाश में रहने पर एक मात्र स्थायी कर्मचारी कैशियर आशीष पटेल और आउटसोर्सिंग के पांच कर्मचारियों के साथ मिलकर एक दिन में ही 9.91 करोड रूपए का गबन कर दिया था। पूर्व में प्रसारित समाचारों में इसका विस्तृत विवरण है।
(फोटो - संकल्प साहू, सचिव,राज्य अनुसूचित जाति आयोग)
इस पूरे मामले में पूर्व में भूमि विकास बैंक के मर्ज होने के बाद आयें हुए अधिकारी अभिषेक तिवारी और हेमंत चौहान सहित उनके साथियों के साथ डी.जी.एम और इस मामले के जांच अधिकारी भूपेश चंद्रवंशी की भूमिका बहुत ही संदिग्ध और संदेहास्पद है। भूमि विकास बैंक को पूरी तरह से डुबोकर अभिषेक तिवारी ने पूरी रुपरेखा और रणनीति बना कर बैंक का मर्ज अपेक्स में कराया था। बरमकेला ब्रांच में पदस्थ कैशियर आशीष पटेल मर्ज हुए भूमि विकास बैंक के ही मूल कर्मचारियों में से एक है।
इस पूरे मामले में बैंक के प्रबंध संचालक के एन कांडे का नजरिया समझ से परे है। आज सिर्फ एक ब्रांच बरमकेला शाखा मे करोड़ों का घोटाला हुआ है बाकी अन्य शाखाओं की क्या स्थिति है बस जांच दल गठित कर पल्ला झाड़ लिया है। आज पांच माह हो जाने के बाद भी इस मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई है, जिससे समझा जा सकता है कि मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों की क्या भूमिका है।
सबसे हास्यास्पद विषय तात्कालिक शाखा प्रबंधक डी आर बाघमारे ने राज्य के अनुसूचित जाति आयोग में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत में मानसिक प्रताड़ना एवं पैसों की मांग का उल्लेख है। जिसमें कल मंगलवार को डीजीएम चंद्रवंशी और लेखाधिकारी विवेक ठाकुर को आयोग में बयान दर्ज करने के लिए तलब किया गया था।
अपेक्स बैंक में पिछले 15 वर्षों में हुए कई मामलों की विस्तृत रिपोर्ट अगले अंकों में विस्तारपूर्वक आप तक रायपुर न्यूज नेटवर्क और RNN24 डिजिटल न्यूज चैनल लेकर आयेगा। तब तक अन्य खबरों के साथ,आप बनें रहें हमारे साथ।