September 30, 2025

ईडी अफसर पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस नेता की शिकायत

पूर्व CM भूपेश बघेल ने ED को बताया सरकार का ‘गुंडा’


रायपुर। ईडी की पूछताछ के बाद कांग्रेस नेता हेमंत चंद्राकर ने ईडी अफसरों पर मारपीट और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने रायपुर सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। चंद्राकर का कहना है कि पूछताछ के दौरान उनसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम लेने का दबाव बनाया गया। मना करने पर उन्हें पीटा गया और गालियां दी गईं।

चंद्राकर ने पुलिस अधिकारियों को रोते हुए बताया कि उन्होंने बीज और खाद आपूर्ति से जुड़े सभी दस्तावेज ईडी को सौंप दिए थे, लेकिन फिर भी अधिकारियों ने उनसे जबरन बघेल और उनके करीबी नेताओं पर कमीशन लेने का आरोप स्वीकार करने को कहा।

बघेल का हमला

घटना सामने आने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी कर ईडी को “गुंडा” करार दिया। उन्होंने कहा,

“ईडी अब पूरी तरह से गुंडागर्दी पर उतर आई है। रेड और पूछताछ के नाम पर लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। हेमंत चंद्राकर को रॉड से पीटा गया और मुझ व अन्य नेताओं का नाम लेने का दबाव बनाया गया। पुलिस न तो एफआईआर दर्ज कर रही है और न ही मेडिकल परीक्षण करवा रही है।”



Advertisement

Tranding News

Get In Touch