रायपुर। नए मुख्य सचिव के पदभार ग्रहण के साथ ही छत्तीसगढ़ शासन ने आज एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस आदेश में राज्य के 14 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों और दायित्वों में परिवर्तन किया गया है। आदेश मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी हुआ।