June 02, 2022

इंग्लैंड के न्याय मंत्रालय में नीति सलाहकार बनीं लखनऊ की अमेया

अमेया ने की है डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई


लखनऊ। लखनऊ ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को बेटी अमेय नाथ पर गर्व है। अमेया को न्याय मंत्रालय, इंग्लैंड में नीति सलाहकार के रूप में चुना गया है। अमेया ने कानून की पढ़ाई डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से की है।

अमेया के पिता इंदिरा नगर सेक्टर 12 निवासी विनोद शंकर बस्ती से संभागीय वनाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मां रेणु चौधरी एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। 

विनोद शंकर की बेटी अमेया ने अपनी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा सीएवी इंटर कॉलेज इलाहाबाद से और स्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया है। अमेया का कहना है कि कई साल पहले दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद से उन्होंने कानून की पढ़ाई की ओर रुख किया। 

कानूनी मामलों की जानकारी रखना उनकी आदत बन गई थी। उन्होंने समर्पण के साथ कानून का अध्ययन करने के लिए वर्ष 2016 में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट उत्तीर्ण किया। उन्होंने अपने ही शहर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। पांच वर्षों के दौरान, आपराधिक कानून और अपराध विज्ञान में उनकी रुचि बढ़ी।

अपनी पढ़ाई के अंतिम वर्ष के दौरान, अमेया को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस, लंदन, इंग्लैंड में चुना गया था। उनका कहना है कि यह सफलता उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं थी। वर्तमान में अमेया लंदन स्कूल ऑफ  इकोनॉमिक्स में आपराधिक न्याय नीति की पढ़ाई कर रही है। वह सितंबर 2022 में कोर्स पूरा करने के बाद इस सेवा में शामिल होंगी।

Read More : गोरखपुर में गुदड़ी के लाल लेखपाल केदारनाथ शुक्ल ने पास की यूपीएससी परीक्षा



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch