May 23, 2022

नतीशा माथुर ने एक नहीं बल्कि दो बार पास की यूपीएससी की परीक्षा 


नई दिल्ली। यूपीएससी में असफलता अक्सर उम्मीदवारों को निराश करती है। इसके लिए कई बार उम्मीदवार मेहनत भी करते हैं, लेकिन सफल नहीं होने पर तैयारी भी छोड़ देते हैं। आज हम आपको बताएंगे नतीशा माथुर की कहानी, जिन्होंने एक बार नहीं बल्कि दो बार यूपीएससी की परीक्षा पास की। वह दिल्ली पुलिस में एसीपी के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने परीक्षा दी है और यूपीएससी-2019 में 37वीं रैंक हासिल की।

नतीशा माथुर का परिवार उत्तर प्रदेश के मथुरा से आता है। उनके परिवार के पास भी यहां काफी जमीन है, जिस पर उनके पिता कुछ समय पहले तक खेती करते थे। अभी पूरा परिवार दिल्ली के द्वारका के माजरी गांव में शिफ्ट हो गया है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली से ही की।

इसके बाद अच्छे अंकों के आधार पर उन्हें हिंदू कॉलेज में प्रवेश मिला। यहीं से उन्होंने राजनीति विज्ञान ऑनर्स में स्नातक किया। कला संकाय से राजनीति विज्ञान में एमए करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया।

नतीशा अच्छी तरह जानती थी कि यह रास्ता उसके लिए आसान नहीं होगा क्योंकि यूपीएससी को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। 

इन सब बातों पर विचार करने के बाद उन्होंने अपनी तैयारी शुरू की, लेकिन वह पहले प्रयास में ही फेल हो गईं। साथ ही वह अन्य परीक्षाओं की भी तैयारी कर रही थी और कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा दी थी। इसमें वह सफल रही। लेकिन उनका मन आईएएस ऑफिसर बनने का था।

नौकरी ज्वाइन करने के साथ-साथ नतीशा ने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी। साल 2018 में दी गई परीक्षा में उन्हें यूपीएससी में 351 रैंक मिली थी। लेकिन वे आईपीएस हासिल करने में सफल रही। उन्हें दिल्ली पुलिस में एसीपी के तहत पहली पोस्टिंग मिली। अपने प्रशिक्षण के दौरान, उन्होंने दिल्ली पुलिस में एसीपी के रूप में काम करना शुरू किया। साथ ही उन्होंने साल 2019 में एक बार फिर परीक्षा देने का फैसला किया।

आखिरकार 2019 में वो वक्त आ ही गया, जिसका नतीशा को बेसब्री से इंतजार था। इसमें उन्हें 37वीं रैंक मिली और साथ ही उनका सपना भी पूरा हुआ। नतीशा माथुर को गुजरात कैडर मिला है और फिलहाल वह यहां अपनी सेवा दे रही हैं। एक इंटरव्यू में नतीशा के पिता संजीव माथुर ने उनकी तारीफ  करते हुए कहा, यह पूरे परिवार के लिए बहुत खुशी की बात है। वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार थी।

Also Readपहले अटैम्प्ट में ही यूपीएससी क्रैक कर आईएएस आफिसर बनीं थी ईशा प्रिया



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch