April 07, 2025

रायपुर रेलवे स्टेशन पर 4 आदतन पॉकेटमार गिरफ्तार


रायपुर :  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" के तहत आज सीआईबी (क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच) रायपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब बिलासपुर के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रायपुर के निर्देशन में सीआईबी टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग के दौरान चार आदतन पॉकेटमार/मोबाइल चोरों को पकड़ा। यह कार्रवाई दोपहर 12:30 से 1:20 बजे के बीच की गई।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:

  1. दुर्गेश कहार (23 वर्ष), निवासी रामकुंड आमातालाब, थाना आजाद चौक, रायपुर।
  2. मुकेश देंवागन (25 वर्ष), निवासी भगत सिंह चौक, थाना टिकरापारा, रायपुर।
  3. संजय राज यादव (26 वर्ष), निवासी पुराना बस स्टैंड, थाना कोतवाली, महासमुंद।
  4. दाउलाल साहू (25 वर्ष), निवासी बिनौरी, थाना फिंगेश्वर, गरियाबंद।

पूछताछ में पता चला कि ये सभी रेलवे स्टेशन पर भीड़ वाली ट्रेनों में यात्रियों से पॉकेटमारी और मोबाइल चोरी करने के इरादे से घुसने की फिराक में थे। चारों को पकड़कर स्थानीय थाना गंज, रायपुर को सौंप दिया गया, जहां उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 55/2025, 56/2025, 57/2025, और 58/2025 के तहत धारा 170, 126, 135(3) BNSS के अंतर्गत मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch