August 18, 2025

एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान मैच पर विवाद, कई क्रिकेटरों ने किया बहिष्कार का समर्थन

9 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, 14 सितंबर को होना है भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला


नई दिल्ली। एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होगा। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और रोमांचक मुकाबला 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही इसे लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कई क्रिकेटरों और पूर्व खिलाड़ियों ने पाकिस्तान से मुकाबले का विरोध किया है और बहिष्कार की मांग उठाई है।

केदार जाधव का बयान: पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए

भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी नेता केदार जाधव ने ताजा बयान में कहा कि भारत को पाकिस्तान से मैच नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने कहा- “भारत जहां भी खेले, वहां जीते, लेकिन पाकिस्तान से मुकाबला नहीं होना चाहिए। भारतीय टीम को उससे किनारा करना चाहिए। उन्होंने इस दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए इसे एक सफल मिशन बताया।

भज्जी और अजहर भी जता चुके हैं विरोध

इससे पहले हरभजन सिंह ने कहा था कि “क्रिकेट बाद में है, देश और उसके वीर जवान पहले। हरभजन वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में भी पाकिस्तान से खेलने से इनकार कर चुके थे। भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी पाकिस्तान से खेलने पर ऐतराज जताया था। हालांकि उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला बीसीसीआई पर निर्भर करता है।

पाकिस्तानी क्रिकेटर का डर: हार का खतरा

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भी भारत-पाक मैच से परहेज की बात कही थी। हालांकि उनकी वजह अलग थी। उनका कहना था कि मौजूदा हालात में अगर मैच हुआ तो पाकिस्तान को भारत से करारी हार झेलनी पड़ेगी।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch