September 24, 2025

जैसे को तैसा... हारिस रऊफ के विवादित 'जेट सेलिब्रेशन' पर अर्शदीप का मुंहतोड़ जवाब, Video वायरल


IND vs PAK, Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान के सुपर-4 मुकाबले में मैदान का रोमांच एक वक्त पर विवादों में बदल गया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारतीय फैंस की ओर '6-0' का इशारा कर उकसाने की कोशिश की, जिसे पाकिस्तान के पुराने दावों से जोड़ा गया कि उन्होंने भारत के लड़ाकू विमान गिराए थे। इस हरकत ने भारतीय दर्शकों को नाराज कर दिया।

अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने रऊफ को उनके ही अंदाज में जवाब दिया। अर्शदीप ने फैंस की ओर जेट जैसा इशारा किया और फिर उसे मजाकिया अंदाज में गिरा दिया। फैंस इसे रऊफ के भड़काऊ इशारे का करारा जवाब मान रहे हैं।

मैदान पर बढ़ा तनाव

मैच के दौरान अभिषेक शर्मा और रऊफ के बीच भी गरमा-गरम बहस देखने को मिली। गिल के शानदार शॉट्स से बौखलाए रऊफ ने भिड़ने की कोशिश की, जिस पर अंपायरों को बीच-बचाव करना पड़ा। मैच के बाद अभिषेक ने साफ कहा कि उन्हें विरोधियों का बिन वजह उकसाना बिल्कुल पसंद नहीं आया।

फरहान का 'गन सेलिब्रेशन' भी विवादित

पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक के बाद 'गन सेलिब्रेशन' किया, जिसे आतंकवाद से जोड़ते हुए क्रिकेट विशेषज्ञों और फैंस ने कड़ी आलोचना की। पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने भी इसे असंवेदनशील और शर्मनाक बताया।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch