August 29, 2025

राष्ट्रीय खेल दिवस पर बिलासपुर दौड़ा, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने लगाई मैराथन में दौड़


बिलासपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार सुबह सीएमडी चौक खेलमय वातावरण से गूंज उठा। यहां आयोजित ऑल इंडिया मैराथन में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने युवाओं और खिलाड़ियों संग दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। हजारों प्रतिभागियों की मौजूदगी वाली इस दौड़ ने स्वस्थ और ऊर्जावान समाज का संदेश दिया।

मैराथन को संबोधित करते हुए मंत्री साहू ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का साधन नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम स्पिरिट विकसित करने का माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि खेल को प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

इस मौके पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक भी मौजूद रहे। सुबह से ही शहर की सड़कों पर ऊर्जा और जोश का माहौल दिखाई दिया।

आयोजन समिति का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेंगे और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देंगे।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch