September 08, 2025

टीम इंडिया का हॉकी में कमाल: एशिया कप जीता, वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई

फाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हराया, वर्ल्ड कप 2026 का मिला टिक


Asia Cup 2025 : भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर एशिया में अपना दबदबा साबित करते हुए एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम इंडिया ने फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को 4-1 से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने न केवल 8 साल बाद खिताब अपने नाम किया, बल्कि 2026 में नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले FIH हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।

धमाकेदार फाइनल, शुरुआत से हावी भारत

  • मैच के पहले ही मिनट में सुखजीत ने गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी।
  • हाफ टाइम से ठीक पहले दिलप्रीत सिंह ने स्कोर 2-0 किया।
  • 45वें मिनट में दिलप्रीत ने अपना दूसरा और भारत का तीसरा गोल किया।
  • 50वें मिनट में अमित रोहिदास के गोल ने जीत पक्की कर दी।
  • कोरिया ने 57वें मिनट में एक गोल किया, लेकिन तब तक मैच भारत की झोली में जा चुका था।

पूरे टूर्नामेंट में अपराजित

  • कोच क्रेग फुल्टन की टीम ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया।
  • पूल स्टेज में भारत ने तीनों मुकाबले जीते।
  • सुपर-4 में दो जीत और एक ड्रॉ (कोरिया के खिलाफ 2-2) हासिल किया।

चौथी बार एशिया कप विजेता

  • यह भारत का नौवां एशिया कप फाइनल था और चौथी बार खिताब उसके नाम हुआ।
  • पिछली बार भारत ने 2017 में यह खिताब जीता था।
  • सबसे ज्यादा खिताब अब भी साउथ कोरिया (5) के पास हैं।
  • फाइनल मुकाबलों में अब भारत और कोरिया का रिकॉर्ड बराबर (2-2) हो गया है।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch