August 29, 2025

बिलासपुर में ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ का आगाज, युवाओं को मिलेगा खेल प्रतिभा दिखाने का मंच


बिलासपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने शनिवार को बी.आर. यादव अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम, बहतराई में ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने महोत्सव के पंजीयन पोर्टल का भी लोकार्पण किया।

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित इस आयोजन को मंत्री साहू ने खेलों का महाकुंभ बताते हुए कहा कि यह महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व जैसे मूल्यों को संजोने वाला विराट मंच है। शुभारंभ के अवसर पर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

क्या होगी खासियत?

पंजीयन 20 सितंबर 2025 तक जारी रहेगा।

फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन, क्रिकेट और मलखंब सहित आधुनिक व पारंपरिक खेल शामिल।

महिलाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रतियोगिताएं।

हर गांव-गली के खिलाड़ियों के लिए ओपन प्रतियोगिता का मौका।

‘नमो फिट इंडिया लीडर’ का चयन कर युवाओं को विशेष पहचान।

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप, नकद पुरस्कार, खेल सामग्री और प्रोफेशनल कोचिंग की सुविधा।

मंत्री साहू ने कहा कि स्वस्थ और ऊर्जावान युवा ही विकसित भारत की नींव हैं और यह महोत्सव स्थानीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर बनेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर वाणी राव, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सुर्यवंशी, जिला महामंत्री एस. मनहर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं प्रशासन की ओर से कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch