April 13, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा, बड़ी जनसभाओं को करेंगे संबोधित


Lok Sabha Election :  आज भाजपा और कांग्रेस के दो दिग्गज नेता बस्तर के दौरे पर रहेंगे। भाजपा की ओर से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बस्तर और कांकेर लोकसभा के दौरे पर रहेंगे और यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12:30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में प्रचार करेंगे और इसके बाद कांकेर रवाना होकर कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में प्रचार करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं, दूसरी तरफ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी भी आज छत्तोसगढ़ दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी आज जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राहुल गांधी के बस्तर दौरे को लेकर बस्तर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch