June 14, 2025

Iran-Israel War: इजरायल-ईरान में भीषण संग्राम, ईरान ने दागीं 150 मिसाइलें


Iran-Israel War: इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई तेज हो गई है। इजरायल के 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' के जवाब में ईरान ने भी ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस 3' शुरू कर दिया है। इसके तहत उसने तेल अवीव और यरुशलम पर देर रात जबरदस्त मिसाइल अटैक कर दिया। यही नहीं इजरायल पर लेबनान और जॉर्डन की तरफ से भी हमला किया गया है। इसके बाद इजरायल ने दोबारा ईरान पर एयर स्ट्राइक शुरू कर दिया।

इजरायली डिफेंस फोर्स ने गुरुवार तड़के ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को टारगेट किया था, जिसमें ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ईरान में 78 लोगों की मौत हो गई है। दोनों देशों के बीच जंग लगातार जारी है।

अमेरिका ने अपने मिलिट्री रिसोर्स को मिडिल ईस्ट में किया शिफ्ट
इजरायल और ईरान के हमले के बीच अमेरिका ने भी अपने मिलिट्री रिसोर्स को मिडिल ईस्ट में शिफ्ट किया है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी भी दी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दुनिया के सबसे घातक हथियार बनाता है और उनमें से कई इजरायल के पास भी है। ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान को समझौता करने के लिए अब भी दूसरा मौका मिल सकता है।

इस्राइल में अग्रिम तैयारी, भोजन-पानी का भंडारण शुरू
इस्राइल में लोगों ने ईरान की जवाबी कार्रवाई को देखते हुए भोजन-पानी का भंडारण शुरू कर दिया है। विभिन्न माध्यमों से आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यरूशलम के सुपरमार्केट में सामान तेजी से खाली हो रहा है। देश में आपात सेवा के लिए रक्त भी जमा किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती घर जाने योग्य रोगियों को छुट्टी दी जा रही है। वेस्ट बैंक के सभी फलस्तीनी शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है।

ईरान ने इस्राइल पर दो बार में लगभग 150 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं: सूत्र
अब तक ईरान ने दो बार में इस्राइल पर लगभग 150 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इस्राइली रक्षा बलों ने जानकारी दी। टाइम्स ऑफ इस्राइल के अनुसार, ईरानी हमले में नौ दुर्घटना स्थलों पर दुर्घटना की सूचना मिली है, जिसमें लगभग 15 लोग घायल हुए हैं।

ईरानी हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्राइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि ईरान ने हमारी नागरिक आबादी पर हमला किया है। ऐसा दुस्साहस कर ईरान ने रेखा पार कर ली है। हम इस्राइल के नागरिकों की रक्षा करना जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि अयातुल्ला शासन को अपने जघन्य कृत्यों के लिए भारी कीमत चुकानी पड़े।

इससे पहले दिन में आईडीएफ ने कहा था कि ईरान द्वारा गोले दागे जाने के कारण समूचा इजरायल हमले की चपेट में है। टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, ईरान ने इस्राइल पर लगभग 200 मिसाइलें दागी हैं।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch