November 04, 2024

कनाडा में खालिस्तानियों ने मंदिर में घुसकर की मारपीट


कनाडा में हिंदुओं की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है. वहां उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है. ताजा मामला ब्रैम्पटन का है, जहां खालिस्तानियों ने ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर और वहां मौजूद भक्तों पर हमला कर दिया. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं.


दरअसल, ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने अचानक से धावा बोल दिया. विजय जैन नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर कनाडा की पील पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. जैन ने कहा पुलिस कहां है? हिंदू सभा मंदिर में खालिस्तानी भक्तों पर हमला कर रहे हैं. जैन ने ट्वीट में कनाडाई पीएम को भी टैग किया. इसके बाद पुलिस फौरन पहुंची और मामले को किसी तरह शांत किया.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch