September 30, 2025

रतनपुर महामाया मंदिर परिसर में चाकूबाजी, दो युवक गंभीर घायल


बिलासपुर। शारदीय नवरात्रि के दौरान बिलासपुर जिले के प्रसिद्ध रतनपुर महामाया मंदिर परिसर में मंगलवार को चाकूबाजी की वारदात हुई। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच हुए इस हमले से परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

दो गुटों के बीच झगड़े से मामला

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह घटना दो गुटों के बीच विवाद का नतीजा है। झगड़े के दौरान कुछ युवकों ने चाकू से दो अन्य युवकों पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर में तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल स्थिति संभाली। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

नवरात्रि पर श्रद्धालुओं का सैलाब

नवरात्रि के सप्तमी दिवस पर माँ कालरात्रि की पूजा-अर्चना के बीच यह घटना हुई। महामाया मंदिर में पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch