रायपुर। राजधानी रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवन लॉज में शनिवार देर रात एक खौफनाक वारदात हुई। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी मोहम्मद सद्दाम (बिहार निवासी, रायपुर में इंजीनियरिंग छात्र) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों 27 और 28 सितंबर को एवन लॉज में रुके थे।
27 सितंबर को उन्हें लॉज से बाहर जाते देखा गया।
28 सितंबर को किशोरी अकेले बाहर निकली और कमरे को बाहर से बंद कर दिया।
फरार होने से पहले उसने चाबी रेलवे ट्रैक पर फेंक दी।
बाद में जब पुलिस ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो सद्दाम का शव कमरे में औंधे मुंह पड़ा मिला। उसके गले और शरीर पर चाकू के कई वार के निशान थे।
वारदात के बाद किशोरी बिलासपुर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर कोनी थाना पहुंचे और पुलिस के सामने सरेंडर कराया। इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने रायपुर गंज पुलिस को सूचना दी।
सद्दाम और किशोरी के बीच प्रेम संबंध थे।
हत्या के पीछे विवाद की बात सामने आ रही है।
पुलिस जांच कर रही है कि लॉज में ठहरने के लिए नाबालिग ने कौन-सी आईडी का इस्तेमाल किया।
किशोरी से पूछताछ जारी है।
लॉज कर्मचारियों को इस वारदात की भनक तक नहीं लगी और उन्हें घटना की जानकारी तब मिली, जब पुलिस सोमवार शाम लॉज पहुंची।