राजनांदगांव. अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत छुरिया पुलिस ने ग्राम पैरीटोला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। नाकाबंदी के दौरान बोलेरो वाहन (क्रमांक CG 07 CP 3015) से 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब (कुल 138.240 बल्क लीटर) बरामद की गई।
वाहन से पकड़े गए आरोपी इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू (निवासी कल्लुटोला, थाना छुरिया) को मौके से गिरफ्तार किया गया। जब्त माल की कीमत ₹53,760/- और बोलेरो वाहन की कीमत ₹6 लाख सहित कुल ₹6,53,760/- आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के पर्यवेक्षण में की गई। नवदुर्गा पर्व के मद्देनज़र शांति व सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर महतारी एक्सप्रेस गाड़ी व पुलिस बल ने संयुक्त रूप से बम्हनी मेन रोड, पडरामटोला मोड़ के पास नाकाबंदी कर दबिश दी और बोलेरो वाहन को पकड़ा।