September 30, 2025

थाना टिकरापारा क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोर बालक गिरफ्तार, 2 एक्टिवा वाहन जब्त


रायपुर। थाना टिकरापारा और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक बालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से दो एक्टिवा वाहन और लगभग 1,50,000 रुपये कीमती सामान जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी नगर और ज्योति नगर के दो प्रार्थियों ने अपनी एक्टिवा वाहन चोरी होने की शिकायत थाना टिकरापारा में दर्ज कराई थी। पहला मामला 11 सितंबर को हुआ, जिसमें वाहन क्रमांक CG/04/NM/8734 चोरी हो गया। दूसरा मामला 14 सितंबर का था, जिसमें वाहन क्रमांक CG/04/NT/5204 चोरी हुआ।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा की संयुक्त टीम ने घटना स्थलों का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान टीम को चोरी की घटनाओं में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत बालक के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

पूछताछ में आरोपी ने दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दोनों चोरी की एक्टिवा वाहन और जुर्माना कीमती सामान जब्त किया।

पुलिस ने बताया कि बालक के खिलाफ विधि के अनुसार कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch