अमेरिका में वॉशिंगटन डीसी के पास एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां पर रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे (DCA) से थोड़ी दूरी पर PSA एयरलाइंस का एक यात्री विमान हवा में आर्मी हेलीकॉप्टर से टकराकर नदी में गिर गया। हादसे के बाद 19 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो विमान में 64 यात्री सवार थे, जिसमें 4 क्रू मेंबर शामिल थे।

रॉयटर्स के अनुसार, हादसे के बाद वॉशिंगटन डीसी के हवाई अड्डे पर सभी टेकऑफ और लैंडिंग रोक दी गई हैं। अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज़ ने ट्वीट कर बताया कि हादसे में कई लोगों की मौत हुई। हालांकि, अभी तक मरने वालों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। बीएनओ के अनुसार, अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 5342 सेना की हेलीकॉप्टर से टकरा गया था, जिसके बाद दोनों पोटोमैक नदी में जा गिरे। इस दौरान विमान में 64 और हेलिकॉप्टर में 3 लोग सवार थे। हादसे के बाद 4 लोगों की रेस्क्यू भी कर लिया गया है।
अमेरिकन एयरलाइंस के सीईओ का बयान
हादसे के बाद अमेरिकन एयरलाइंस के सीईओ रॉबर्ट इसो ने डीसीए दुर्घटना के बारे में एक वीडियो जारी किया है. उन्होंने कहा कि मुझे दुर्घटना में शामिल लोगों के बारे में चिंता हो रही है. हमारी कंपनी हर तरह की मदद करने को तैयार है. इसके लिए अमेरिकन एयरलाइंस के टोल फ्री नंबर 800-679-8215 पर कॉल कर सकते हैं. अमेरिका के बाहर से कॉल करने वाले लोग अतिरिक्त फ़ोन नंबरों के लिए news.aa.com पर जा सकते हैं.