July 08, 2025

नेतन्याहू ने ट्रंप को बताया नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार, अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम की सिफारिश


Nobel Peace Prize : इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका दौरे के दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किए जाने की जानकारी दी है। नेतन्याहू ने वाइट हाउस में ट्रंप को वह पत्र भी सौंपा, जिसे इजरायली सरकार की ओर से नोबेल पुरस्कार समिति को भेजा गया है।

पत्र में डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक शांति प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए उपयुक्त बताया गया है। नेतन्याहू ने ट्रंप की प्रशंसा करते हुए कहा, "आपको यह (नोबेल शांति पुरस्कार) मिलना चाहिए। आप इस सम्मान के पूरी तरह हकदार हैं।"

बता दें कि यह नेतन्याहू की इस वर्ष जनवरी में ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका की तीसरी यात्रा है। इस बार उनका मुख्य उद्देश्य गाजा पट्टी में युद्धविराम को लेकर चर्चा करना है।

गाजा युद्ध और ट्रंप पर भरोसा

नेतन्याहू ने अमेरिका रवाना होने से पहले कहा था कि उन्हें विश्वास है ट्रंप गाजा में चल रहे युद्ध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अक्टूबर 2023 से गाजा में जारी संघर्ष पर अमेरिका ने इजरायल पर युद्धविराम के लिए दबाव बढ़ाया है।

पहले भी उठ चुकी है नोबेल की मांग

ट्रंप को नोबेल पुरस्कार दिए जाने की मांग इससे पहले पाकिस्तान की ओर से भी उठ चुकी है। अमेरिकी दौरे से लौटने के बाद पाकिस्तानी नेता मुनीर ने भी ट्रंप के शांति प्रयासों की सराहना करते हुए नोबेल की सिफारिश की थी।

ट्रंप की नोबेल पाने की इच्छा

डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार संकेत दिया है कि वे नोबेल शांति पुरस्कार पाने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने विभिन्न वैश्विक संघर्षों में मध्यस्थता की भूमिका निभाने के बाद भी यह बात सार्वजनिक रूप से दोहराई है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch