November 09, 2024

रेलवे स्टेशन पर थी भीड़, ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आते ही अचानक हुआ ऐसा धमाका, 24 लोगों की मौत


इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी बलूचिस्तान में क्वेटा के रेलवे स्टेशन के पास हुए बम विस्फोट में 24 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान समाचार चैनल जियो न्यूज के अनुसार, यह विस्फोट रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से ठीक पहले हुआ। स्टेशन पर हमेशा की तरह भीड़भाड़ के चलते बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने का अनुमान जताया गया है। पुलिस और बचावकर्मी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं। क्वेटा के सिविल अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है और अतिरिक्त डॉक्टरों और सहायक कर्मचारियों को बुलाया गया है।

बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी
हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है. BLA के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने एक स्टेटमेंट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि हम क्वेटा रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तानी सेना पर हुए फिदायीन हमले की जिम्मेदारी लेते हैं. आज सुबह, क्वेटा रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तानी सेना की एक यूनिट पर एक फ़िदायीन हमला किया गया जब वो इन्फैंट्री स्कूल में एक कोर्स पूरा करने के बाद जाफर एक्सप्रेस से वापस लौट रहे थे. हमले को BLA की माजिद ब्रिगेड फ़िदायीन यूनिट ने अंजाम दिया था.

वजीरिस्तान में गुरुवार को भी हुआ था धमाका
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षा बलों को ले जा रहे एक वाहन के पास सड़क किनारे बम विस्फोट हुआ, जिसमें चार अधिकारियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. स्थानीय पुलिस अधिकारी दिलावर खान ने गुरुवार को बताया कि सड़क किनारे बम विस्फोट खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में हुआ.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch