नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने BRICS देशों पर बड़ा हमला बोलते हुए चेतावनी दी है कि इस ब्लॉक से जुड़े सभी देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ (import duty) लगाया जाएगा. ट्रंप ने स्पष्ट कहा है कि भारत भी इस शुल्क से अछूता नहीं रहेगा क्योंकि वह BRICS का हिस्सा है. ट्रंप ने BRICS पर अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.
व्हाइट हाउस में कैबिनेट मीटिंग के दौरान ट्रंप ने कहा, “BRICS को जल्दी ही 10% चार्ज झेलना पड़ेगा.” उन्होंने कहा कि BRICS का गठन अमेरिका को नुकसान पहुंचाने और डॉलर की ताकत को कमजोर करने के लिए किया गया था. उन्होंने भारत का नाम लेकर कहा, “अगर भारत BRICS में है, तो उसे 10% शुल्क देना होगा. क्योंकि BRICS हमें नुकसान पहुंचाने के लिए बना है.”
ट्रंप ने साफ कहा कि भारत को कोई छूट नहीं मिलेगी क्योंकि वह BRICS का सदस्य है. उनका आरोप है कि BRICS अमेरिका विरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रहा है. ट्रंप ने कहा, “BRICS डॉलर को खत्म करने की कोशिश कर रहा है.”
“डॉलर राजा है, और रहेगा” – ट्रंप
व्हाइट हाउस में आयोजित एक बैठक में ट्रंप ने ब्रिक्स पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ब्रिक्स मेरे लिए कोई गंभीर खतरा नहीं है, लेकिन वे डॉलर को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। डॉलर राजा है, और हम इसे ऐसे ही रखेंगे। जो देश इसे चुनौती देंगे, उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी।”
ट्रंप ने यह भी संकेत दिए कि भविष्य में तांबे के आयात पर 50% और फार्मास्यूटिकल्स पर 200% तक टैरिफ लगाया जा सकता है।