May 05, 2025

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ, पुतिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कर दिया बड़ा ऐलान


पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है. पहलगाम हमले के बाद बढ़े तनाव पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है. पुतिन ने भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. साथ ही उन्होंने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही है.

नरेंद्र मोदी से फोनकॉल के दौरान इस बात पर जोर दिया कि इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए. दोनों नेताओं ने विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. प्रधानमंत्री ने विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति पुतिन को शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस वर्ष के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया.

पहलगाम के गुनाहगारों को कानून के कटघरे में लाया जाए-पुतिन
दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की बात दोहराई। PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। उन्होंने पुतिन को भारत में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन में आने का न्योता भी दिया। जायसवाल ने कहा, "उन्होंने जोर देकर कहा कि इस जघन्य हमले के अपराधियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाना चाहिए।"



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch