February 27, 2025

जेलेंस्की नाटो भूल जाएं, यूक्रेन को सुरक्षा यूरोप दे : डोनाल्ड ट्रम्प


Russia Ukraine War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंफर्म किया है कि वह शुक्रवार को वाशिंगटन में अपने यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से मिलेंगे. यूक्रेन खनिज संसाधनों तक पहुंच प्रदान करने के लिए अमेरिका उसके साथ एक समझौते पर बातचीत कर रहा है. ट्रंप ने बुधवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कहा, "राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की शुक्रवार को आ रहे हैं, इसकी अब पुष्टि हो गई है."

यूक्रेन की सुरक्षा पर क्या बोले

इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देना यूरोप पर निर्भर है. उन्होंने यूक्रेन के प्राकृतिक संसाधनों के समझौते के हिस्से के रूप में अमेरिका से यूक्रेन को सुरक्षा देने जैसी बातों से इनकार कर दिया. ट्रंप ने कैबिनेट बैठक में कहा, "मैं बहुत अधिक सुरक्षा गारंटी नहीं देने जा रहा हूं. हम यूरोप से ऐसा करने जा रहे हैं, क्योंकि यूरोप उनका अगला पड़ोसी है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि सब कुछ ठीक हो जाए." इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को नाटो में शामिल होने के बारे में 'भूल' जाना चाहिए.

डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को यूरोपीय संघ को लेकर भी कड़ी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि ये संयुक्त राज्य अमेरिका का मुकाबला करने के लिए बनाया गया था. ट्रंप ने , "देखिए, ईमानदारी से कहूं तो, संयुक्त राज्य अमेरिका पर शिकंजा कसने के लिए यूरोपीय संघ का गठन किया गया था." इस बीच, ब्रिटेन के एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि ज़ेलेंस्की को प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के लिए रविवार को ब्रिटेन पहुंचने की 'उम्मीद'है.

यूक्रेन युद्ध की वजह नाटो: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'यूक्रेन को नाटो के बारे में भूल जाना चाहिए। मुझे तो लगता है कि यही (नाटो) इस पूरे युद्ध के शुरू होने की वजह है। मैं यूक्रेन को कोई सुरक्षा गारंटी नहीं देने वाला हूं। हम यूरोप से ऐसा करवाएंगे।' ट्रंप ने जेलेंस्की के अमेरिकी दौरे की पुष्टि भी कर दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति शुक्रवार को आ रहे हैं।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch