स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के इस नये सीजन में छत्तीसगढ़ के 3 क्रिकेटर भी मैदान में नजर आएंगे। इनमें हरप्रीत सिंह भाटिया और शशांक सिंह को पंजाब किंग्स में शामिल किया गया हैं। हरप्रीत सिंह भाटिया को 40 लाख में रिटेन किया गया है जबकि शशांक सिंह को 20 लाख रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा है। इसी तरह अजय मंडल इस बार एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलेंगे। इन्हें भी 20 लाख में रिटेन किया गया हैं। इन खिलाड़ियों के आईपीएल में शामिल होने से छत्तीसगढ़ के क्रिकेट की प्रतिभाओं को आगे मौका मिलने की संभावना भी बढ़ रही है।