May 03, 2022

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज अरुण लाल ने उम्र में 28 साल छोटी साहा के संग लिए सात फेरे

66 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने 2 मई 2022 को रचाई दूसरी शादी


कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल (Arun Lal) ने सोमवार 2 मई को खुद से 28 साल छोटी बुलबुल साहा से शादी रचा ली। दोनों की पिछले महीने सगाई हुई थी। 66 वर्षीय अरुण लाल की यह दूसरी शादी है। कोलकाता के एक होटल में हुए वैवाहिक समारोह में दोनों एक दूजे के हो गए। शादी के बाद दोनों ने मिलकर केक काटा और दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे थे। 

बुलुबल पेशे से स्कूल शिक्षिका हैं। अरुण लाल का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहली पत्नी की सहमति से दूसरी शादी की है। अरुण और बुलबुल काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं। 

जाने कौन हैं अरुण लाल 

  • अरुण लाल ने भारत की ओर से 16 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 729 रन बनाए। 
  • उन्होंने 13 एकदिवसीय मैच भी खेले, जिसमें 122 रन बनाए। 
  • 1982 में अरुण लाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और आखिरी मैच 1989 में खेला था। 
  • टेस्ट या फिर वनडे में अरुण लाल ने एक भी शतक नहीं लगाया था। 

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 6 अर्धशतक लगाए थे और उनका बेस्ट स्कोर 93 रन रहा था। वहीं वनडे की बात करें तो अरुण लाल ने इस प्रारूप में एक अर्धशतक लगाया था और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 51 रन था। 
 



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch