लखनऊ। ब्राजील डेफ ओलंपिक में बैडमिंटन स्पर्धा की टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोरखपुर की बेटी आदित्या यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। 21 मई 2022 को प्रधानमंत्री अपने आवास पर डिफ्लंपिक दल के सभी सदस्यों की मेजबानी करेंगे। इसके लिए सभी 20 मई को ही नई दिल्ली पहुंचेंगे।
17 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को बधिर ओलंपिक की मेजबानी के लिए आमंत्रित किया था, उन्हें आठ स्वर्ण सहित 16 पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी थी। इसके बाद भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा टीम के सभी खिलाडय़िों और कोचों को नई दिल्ली बुलाया गया है। सभी खिलाड़ी 20 मई को दिल्ली पहुंचेंगे।
आदित्या के पिता दिग्विजयनाथ यादव ने बताया कि मंगलवार 17 मई की रात को ही साई के अधिकारियों का फोन आया था। साईं के अधिकारियों ने आदित्य के साथ-साथ उसके पिता को भी आमंत्रित किया। आदित्य 20 मई को नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके लिए साई के अधिकारियों ने आदित्य की फ्लाइट से आने-जाने के लिए टिकट बुक कर लिए हैं।
दिल्ली पहुंचने के बाद साई के अधिकारियों के निर्देश पर खिलाडिय़ों के अशोका होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। वहां से आदित्य 22 को गोरखपुर लौटेंगे। वहां पहुंचने के बाद उनका कोरोना टेस्ट होगा। अगले दिन प्रधानमंत्री के साथ बैठक होगी। आदित्य और उनके पिता प्रधानमंत्री से मिलने के लिए उत्साहित हैं।
Also Read : ISSF Junior World Cup : रिदम, मनु और नम्या ने जीते पदक