February 29, 2024

अमलेश्वर प्रीमियम लीग का शुभारंभ,8 टीमों के बीच होगा मुकाबला


पाटन/दुर्ग।  अमलेश्वर में आज से  क्रिकेट टूर्नामेंट अमलेश्वर प्रीमियर लीग का शुभारंभ हो गया है  इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है जिसमें सभी टीम राउंड रॉबिन आधार पर 7-7 मैच खेलेंगी।  टूर्नामेंट में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार  राशि 50,000 रुपये एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 30,000 रुपये एवं  ट्रॉफी और मैन ऑफ़ द सीरीज रेंजर साइकिल प्रदान किया जाएगा। 

इस मैच के शुभारंभ के अवसर पर नोहर साहू (पूर्व पंच) , कमलेश साहू (अध्यक्ष -भा.ज.यु.मो., अमलेश्वर), सुमित साहू ( महामंत्री - भा.ज.यु.मो., अमलेश्वर) अतिथि स्वरूप शामिल हुए।    आयोजक समिति अमलेश्वर इलेवन क्रिकेट क्लब के सदस्य नरेश एल,राजा , डुमेंद्र,बाला,भागवत,दुलेश ,टिकेश,बिट्टू, दुर्जन ,शेखर , जग्गी, बंटी,कामदेव ,कोमल, वीरेंद्र, हेमू ,नीरज एवं मॉर्निंग क्लब अमलेश्वर के नेतृत्व में क्रिकेट मैच संपन्न होगा।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch