अहमदाबाद। वन डे क्रिकेट विश्व कप 2023 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया है। फाइनल मैच में आज ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड ने शतकीय पारी खेली। हेड ने 120 बाल में 137 रन बनाए।
अहमदाबाद में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 240 रन बनाए। भारत की तरफ से केएल राहुल ने 66 रन, विराट कोहली ने 54 रन, रोहित शर्मा ने 47 रन, सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क ने 3, पेट कमिंस ने 2, हेजलवुड ने 2, जम्पा ने 1 और मैक्सवेल ने 1 विकेट झटके।
241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया ने 47 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हेड और लाबुशेन ने 194 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को जीत के करीब पहुंचा दिया। 239 के स्कोर पर हेड आउट हो गए. हेड ने 137 रन की शतकीय पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मैक्सवेल ने 2 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।