स्पोर्ट्स डेस्क। सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को बड़ी जीत मिली है। मेजबान टीम ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत को एक पारी और 32 रन से मात दे दी।
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने आमंत्रित किया। भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाये। भारत की तरफ से राहुल ने 101, कोहली ने 38 और श्रेयस ने 31, शार्दुल ठाकुर ने 24 और यशस्वी जायसवाल ने 17 रन बनाये। अफ्रीका की तरफ से रबाडा ने 5, बर्गर ने 3, यानसन और कोएट्जी ने 1- 1 विकेट हासिल किये।
अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 408 रन बनाये। इस तरह अफ्रीका टीम ने 163 रन की बढ़त हासिल कर ली। अफ्रीका की तरफ से ओपनर एल्गर ने 185 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं यानसन ने 84, जोरजी ने 28, बेडिंगघम ने 56 और कोएट्जी ने 19 रन बनाये। भारत की तरफ से बुमराह ने 4, सिराज ने 2 , शार्दुल ठाकुर, अश्विन और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला।
163 रन से पिछड़ी भारत की दूसरी पारी 131 रन पर सिमट गई। विराट कोहली ने सबसे अधिक 76 रन बनाये। गिल ने 26 रन की पारी खेली। अफ्रीका के बर्गर ने 4, यानसन ने 3 और रबाडा ने 2 विकेट लिए।