March 02, 2025

Champions Trophy 2025 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला आज, किसका पलड़ा भारी?


Champions Trophy 2025 : चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया एक और जीत हासिल करने के लिए रविवार को उतरेगी। महामुकाबले के 12वें मैच में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। दोनों टीमों की नजर पॉइंट टेबल में टॉप पर रहने पर है।

हालांकि, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और न्यूजीलैंड की टीम अभी तक अजेय रही है। भारत और न्यूजीलैंड की टीम ने अपने-अपने मुकाबले में बांग्लादेश और पाकिस्तान को पटखनी दी है और अब भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने है। इस मुकाबले के बाद किसी एक टीम को विजयी रथ से उतरना होगा। न्यूजीलैंड की टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि टीम इंडिया इतने ही अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है।

भारत और न्यूजीलैंड हेड टू हेड

वनडे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा मजबूत है। दोनों टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट में कुल 118 मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया को 60 मैचों में और न्यूजीलैंड को 50 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 7 वनडे मैचों का परिणाम नो रिजल्ट रहा है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। वहीं, चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी में सिर्फ एक मैच खेला गया है। यह मुकाबला 2000 में केन्या की मेजबानी में खेला गया था। महामुकाबले के खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई थी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट से हराकर चैम्पियन बनी थी।

भारत की वनडे टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम : मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch