Champions Trophy 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल आज यानी मंगलवार (4 मार्च) को खेला जाने वाला है. आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का यह सेमीफाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉप दोपहर 2 बजे होगा. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ टॉप पर नजर आएंगे.
भारत और ऑस्ट्रेलिया की आखिरी बार टक्कर वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हुई थी, जहां भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था. अब एक बार फिर यह दोनों टीमों आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में एक दूसरे से दो-दो हाथ करेंगी. उससे पहले हम आपको पिच रिपोर्ट, दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, भारत और ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11 और दोनों टीमों के अहम खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें दुबई की धीमी पिच पर खेलती हुई नजर आएंगी. इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिल रही है. जबकि तेज गेंदबाजी भी अतिरिक्त गति का फायदा उठाकर विकेट चटका रहे हैं. इस मैदान पर अगर बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर करना है तो उन्हें पहले पिच पर आंखें जमानी होंगी उसके बाद बड़े शॉट लगाए होंगे. क्योंकि कभी-कभी पिच से गेंद रुक कर आती और पिच का पैदा हुआ दोहरा उछाल बल्लेबाजों को परेशान करता है.
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 61 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 22 बार जीत अपने नाम दर्ज की है. इसके साथ ही दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम को 35 मुकाबलों में जीत मिली है. इस मैदान पर पारी का औसत स्कोर 218 रहा है. यहां पर दूसरी पारी का औसत स्कोर 198 रन है. दुबई की इस पिच पर 355 रन उच्चतम और 91 रन न्यूनतम स्कोर है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 151 वनडे मैच खेले हैं. भारत को 57 मुकाबलों में और ऑस्ट्रेलिया को 84 मैचों में जीत मिली है. इन दोनों टीमों के बीच 10 मैच बेनतीजा रहे हैं. इन दोनों के बीच आईसीसी वनडे टूर्नामेंट (वर्ल्ड कप + चैंपियंस ट्रॉफी) में कुल 18 मैच खेले हैं. भारत ने 7 और ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैच जीत हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में इतिहास में दोनों ने 4 मैच खेले गए हैं. भारत ने 2 और ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच जीता है.
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.
ऑस्ट्रेलिया : मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन.