Champions Trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज आज से हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज ग्रुप-ए की टीम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान डिफेंडिंग चैंपियन है। वहीं, न्यूजीलैंड ने साल 2000 में खिताब जीता था। पाकिस्तान टूर्नामेंट इतिहास में अब तक न्यूजीलैंड को नहीं हरा सका हैं।
वनडे में आखिरी बार दोनों टीमें इसी महीने की 14 तारिख को आमने-सामने हुई थीं। जब न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को ट्राई सीरीज का फाइनल हराकर खिताब जीता था।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की योजना को अंतिम रूप दे दिया है. इस योजना के तहत लाहौर और रावलपिंडी में खिलाड़ियों और दर्शकों को सुरक्षित माहौल में क्रिकेट का आनंद उठाने का अवसर मिलेगा. टूर्नामेंट का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है, और सभी की नजरें पाकिस्तान-भारत के महामुकाबले पर टिकी हैं.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में उद्घाटन मैच के साथ होगा. सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में पाकिस्तान और भारत के बीच होगा, जो टूर्नामेंट का सबसे हाई-वोल्टेज मैच माना जा रहा है.
19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची
20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
21 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, कराची
22 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर
23 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
24 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी
25 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी
26 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
27 फरवरी: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी
28 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर
1 मार्च: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची
2 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई
4 मार्च: सेमीफाइनल 1, दुबई
5 मार्च: सेमीफाइनल 2, लाहौर
9 मार्च: फाइनल, लाहौर (अगर भारत क्वालीफाई करता है, तो फाइनल दुबई में खेला जाएगा)
10 मार्च: रिजर्व डे