Champions Trophy : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश का सामना कर रही है. बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हसन शांतो ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है. भारतीय टीम पहले फील्डिंग करेगी.
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बांग्लादेश से कभी मैच नहीं हारा है। ऐसे में टीम इंडिया अपने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं बांग्लादेश की नज़रें इस मैच को जीत इतिहास रचने पर होंगी।
टॉस के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि इस मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह नहीं खेलेंगे, जबकि रवींद्र जडेजा प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।
बांग्लादेशः नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजिद हसन, सौम्य सरकार, तौहीद ह्रदोय, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजिम हसन, मुस्ताफिजुर रहमान।