बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। बलरामपुर जिले के सनावल में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी सूर्य प्रकाश नेताम स्मृति क्रिकेट ट्रस्ट सनावल के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है जिसका उदघाटन कल भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के उपस्थिति में संपन्न किया गया l इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ उत्तरप्रदेश, झारखंड के मिलाकर कुल 32 टीमों ने भाग लिया है l क्रिकेट प्रतियोगिता के इस आयोजन में काफी संख्या में जनता सानावल हाई स्कूल मैदान में जुटती है l आयोजन समिति के रोहित गुप्ता एवम् कन्हैया सोनी ने बताया कि सुभारंभ के अवसर पर कल दो मैच खेला गया। प्रथम पाली में इंद्रावतीपुर छत्तीसगढ़ VS फोरेस्ट टीम कामेश्वरनगर छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया, जिसमे इंद्रावतीपुर की शानदार जीत हुई, वहीं द्वितीय पाली में रामचंदपुर छत्तीसगढ़ VS दूधी उत्तरप्रदेश के बीच मैच हुई जिसमे रामचंद्रपुर(cg) ने शानदार जीत हासिल कीl
उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष बलरामपुर ओमप्रकाश जयसवाल , अनुप तिवारी , कृष्णा गुप्ता ,बंशीधर गुप्ता , दीनानाथ यादव ,लालमन यादव ,बलवंत सिंह ,मुंद्रिका सिंह, रामचरितर सोनवानी , ललन यादव , मुंशी राम, प्रमोद गुप्ता, धर्मजीत सिंह, बबलानंद सिंह, श्रीमति समुंद्री देवी, प्रेम लता जयसवाल,शर्मिला गुप्ता, दिलीप सोनी,महेंद्र गुप्ता, कृपाल कुशवाहा,अजय गुप्ता, सत्यम जयसवाल,अजय साहू,रौशन ठाकुर, लक्ष्मण सिंह, मुन्नालाल रवि ,सुमिंदा आयाम सहित काफी संख्या में मैच प्रेमी उपस्थित रहे l