March 23, 2025

छत्तीसगढ़ में क्रिकेट का रोमांच: रायपुर में भारत-साउथ अफ्रीका वनडे 3 दिसंबर को


रायपुर : छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए रायपुर में उत्साह का माहौल बनने जा रहा है बतादे कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच रायपुर में आयोजित होने जा रहा है, यह मैच 3 दिसंबर 2025 को परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

बता दे कि बीसीसीआई ने कोलकाता में बैठक के दौरान इस दौरे को अंतिम रूप दिया इधर सूत्रों की माने तो दक्षिण अफ्रीका नवंबर 2025 में भारत दौरे पर आएगी, इस दौरे में 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेले जाएंगे। बतादे कि टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली और दूसरा गुवाहाटी में होगा साथ ही बता दे कि गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में यह पहला टेस्ट मैच होगा, जो 22-26 नवंबर के बीच आयोजित होगा वही वनडे सीरीज 30 नवंबर से रांची में शुरू होगी।

तो दूसरी ओर रायपुर में दूसरा वनडे 3 दिसंबर को खेला जाएगा, जबकि तीसरा मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पहले भी आईपीएल (IPL) और घरेलू मैचों की मेजबानी कर चुका है वही वनडे मैच के आयोजन से छत्तीसगढ़ के क्रिकेट फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch