रायपुर : छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी 2026 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। यह नया रायपुर स्टेडियम में दूसरा T20 इंटरनेशनल मैच होगा, जो शहर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नक्शे पर और मजबूती देगा।
65,000 दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम पहले भी 2023 में भारत-न्यूजीलैंड ODI और भारत-ऑस्ट्रेलिया T20I की मेजबानी कर चुका है। टिकटों की बिक्री जल्द शुरू होगी, और प्रशंसकों में इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
रायपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच
रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 21 जनवरी को नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के इंटरनेशल स्टेडियम में होगा. वहीं तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहटी के मैदान पर होगा।