February 28, 2024

जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, कंचननगर ने जीता खिताब, फाइनल में धनगांव की टीम को हराया


बलरामपुर @ सोमनाथ यादव।  सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत रक्षित केंद्र बलरामपुर के परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन किया गया। समापन समारोह के अंतिम दिन शहीदों के परिजनों, मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष   ओम प्रकाश जायसवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉक्टर लाल उमेद सिंह, महामंत्री भाजपा  दीनानाथ यादव, मंडल अध्यक्ष  दिलीप सोनी, जनपद उपाध्यक्ष  भानु प्रताप दीक्षित, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  रिपुजीत सिंह देव, जितेंद्र श्रीवास्तव की  उपस्थिति में जिला स्तरीय वालीबाल टूर्नामेंट का समापन किया गया।

टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में सिहार एवं धनगांव के बीच मैच खेला गया, जिसमें  धनगांव की टीम ने कड़े मुकाबले में सिहार को हराकर फाइनल में प्रवेश किया । इसी प्रकार दूसरे सेमीफाइनल में रघुनाथनगर एवं कंचननगर के बीच मैच खेला गया, जिसमें  कंचन नगर की टीम विजयी  होकर फाइनल में प्रवेश किया । 


टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के लिए सेमीफाइनल में हारने वाली टीम सिहार एवं रघुनाथनगर के बीच मुकाबला कराया गया, जिसमें सिहार टीम ने रघुनाथ नगर को हराकर तीसरे स्थान पर विजय हासिल की। 

जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में  धनगांव एवं कंचननगर की टीम के बीच बहुत ही कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें कंचन नगर की टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में धनगांव को हराकर फाइनल ट्राफी अपने नाम की। वॉलीबॉल टूर्नामेंट में प्रथम स्थान पर रहने वाली कंचन नगर की टीम को 11000 रुपये नगद, ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  इसी प्रकार टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम धनगांव को  7000 रुपये नगद, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।  इसी प्रकार तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम सिहार को 4000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

रक्षित केंद्र बलरामपुर के परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के दौरान जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों के रुकने व खाने की व्यवस्था रक्षित केंद्र बलरामपुर में की गई थी। समापन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत वॉलीबॉल टूर्नामेंट कराया गया है खेलों के माध्यम से हम आम जनता एवम् युवाओं से सीधे जड़ते हैं। वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की प्रतिभा को विकसित करने एवं उन्हें खेलों के प्रति उत्साहित करने हेतु ये प्रतियोगिता कराई गई है। जिले के समस्त थाना एवं चौकी के ग्रामों से टूर्नामेंट का आयोजन कराकर दो-दो टीमें सिलेक्ट की गई थी जिसमें कुल 48 टीमों का वॉलीबॉल टूर्नामेंट रक्षित केंद्र बलरामपुर के परेड ग्राउंड में कराया गया है जिसमें टीमों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दौरान बहुत ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch