June 18, 2022

FIDE Chess Olympiad : 190 देशों से भारत आएंगे 3,000 शतरंज खिलाड़ी


नई दिल्ली। शतरंज का जन्म भारत में हुआ लेकिन पहली बार शतरंज ओलंपियाड (FIDE Chess Olympiad) का आयोजन भारत में हो रहा है। भारत इसकी मेजबानी करने के लिए तैयार है। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि भारत के बहुत से खिलाडिय़ों ने शतरंज में शानदार प्रदर्शन किया है। वल्र्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद कई खिलाडिय़ों की प्रेरणा हैं।

उन्होंने बताया कि शतरंज को देश के कोने कोने में ले जाने के लिए खेलो चेस मुहिम चलाई जाएगी। जिस तरह से खेलो इंडिया गेम्स को आगे बढ़ाया गया है उसी तरह खेलो चेस को भी हम गति देने का काम करेंगे। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह भी बताया कि ओलंपियाड में भाग लेने 190 देशों से लगभग 3,000 खिलाड़ी भारत आएंगे।

भारत को फिडे शतरंज ओलंपियाड 2022 के लिए मेजबान राष्ट्र के रूप में चुना गया है।  ओलंपियाड का 44 वां संस्करण 26 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक चेन्नई में आयोजित होगा। 1927 में अपनी स्थापना के बाद से यह पहली बार है जब भारत फिडे शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी करेगा।

यह कार्यक्रम मूल रूप से रूस में आयोजित होने वाला था, लेकिन यूक्रेन युद्ध के बाद फिडे शतरंज ओलंपियाड वहां से हट गया। यह स्थल मध्य चेन्नई से 60 किलोमीटर दक्षिण में शेरेटन महाबलीपुरम रिजॉर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर द्वारा फोर पॉइंट्स होगा। यह ममल्लापुरम में स्थित है, जो भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है और सातवीं और आठवीं शताब्दी के हिंदू स्मारकों की यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch